देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के बीराखेडी में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद हत्यारोपी मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

देवास पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 19 अक्टूवर करवां चौथ के दिन जब पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है उसी दिन अंतरसिंह की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। अंतरसिंह विजेन्द्र मीणा अच्छे दोस्त थे। विजेन्द्र अतरसिंह के घर आता था और दोनों शसब पीते थे। इसी दौरान अंतरसिंह की पत्नी की विजेन्द्र मीणा से आंख लड गई। दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए।

पुलिस अधीक्षक सोलंकी ने बताया कि अतरसिंह की पत्नी नहीं चाहती थी िकवह अपने प्रेमी विजेन्द्र से छुप-छुपकर मिले। इसलिए उसने अपने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 19 अक्टूवर को अतरसिंह को कुछ ज्यादा ही शराब पिला दी और खेत में ले जाकर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *