भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शराब बिक्री को लेकर राज्य सरकार के लिए गए फैसलें की आलोचना करते हुए आज कहा कि इस सरकार के शासन में शराबबंदी-नशाबंदी की बात सिर्फ जुमला बन कर रही गयी है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए कहा ‘शिवराज जी बाते भले नशाबंदी, शराबबंदी की ख़ूब करे लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है।
शिवराज जी की सरकार ने अब फÞैसला लिया है कि बार संचालक अब मदिरा का दोगुना भंडारण कर सकेंगे, प्रदेश में होटल अब बार के अलावा परिसर में भी शराब परोस सकेंगे। रेस्टारेंट-बार-होटल-क्लब अब नाममात्र का शुल्क देकर रात दो बजे तक शराब परोस सकेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘शराबबंदी, नशाबंदी की बात सिर्फ जुमला बन कर रह गयी है, इन फैसलों से शिवराज सरकार का शराब प्रेम जगजाहिर हो रहा है।
