भोपाल। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में गुरुवार को एक मिनी ट्रक पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें बैठे लोगों में से करीब 46 लोग घायल हो गए हैं। ट्रक में सवार सभी लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

डीएसपी यशपाल सिंह परिहार ने बताया कि हादसा पोटला गांव के पास लगभग 11 बजे सुबह हुआ। ट्रक में सवार सभी लोग चंदेरा से एक विवाह समारोह में शामिल होकर देव डोंगरी गांव लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं व तीन पुरुष हैं। घायलों को मांडला व जबलपुर के आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *