बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित खेडी सांवलीगढ में भोपाल लोकायुक्त टीम ने बुधवार को बिजली विभाग के सब इंजीनियर को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। लोकायुक्त डीएसपी साधना सिंह और 15 सदस्यों की टीम ने ये कार्रवाई की है। असल में जेई ने 30 हजार रुपए की मांग की थी और मामला 15 हजार पर तय हुआ था।

बताया जा रहा है कि कोदारोटी गांव के किसान इन्द्रसेन यादव से बिजली विभाग के जेई केके गुप्ता ने व्यावसायिक प्रयोजन के लिए 24 घंटे बिजली की सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगाने के बदले 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, किसान ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल से की थी। बुधवार को किसान रिश्वत की राशि लेकर खेडी सांवलीगढ में बिजली विभाग के जेई केके गुप्ता को देने गया था, जहां पहले से तैयार लोकायुक्त टीम ने इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड लिया।

कटनी जिले में जबलपुर लोकायुक्त ने बुधवार को पटवारी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, केलवारा खुर्द क्षेत्र के पटवारी जयकुमार चौधरी को फरियादी राममोहन शर्मा से जमीन नामांतरण और ऋण पुस्तिका बनवाने की एवज में ढाई हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कुठला के पास कार्यालय में जैसे ही रिश्वत की दूसरी किश्त दिए गये टीम ने उसे रंगे हाथों पकड लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *