मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार सुबह 11 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मैग्नीफिसेंट एमपी का उद्घाटन किया। सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, उद्याेगपति आदि गोदरेज, दिलीप सांघवी, संजीव पुरी, विक्रम किर्लोस्कर और एम श्रीनिवासन मौजूद रहे। 900 से ज्यादा जाने-माने उद्योगपतियों की मौजूदगी में रंगारंग प्रस्तुति के साथ इसका आगाज हुआ। इसके बाद लेजर शो के जरिए मप्र में निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी भले कार्यक्रम में नहीं आ रहे, लेकिन वह वेबकास्ट के जरिए अपनी बात रखेंगे।
इसके अलावा बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला, ट्राइडेंट ग्रुप के राजिंदर गुप्ता, एचईजी ग्रुप के रवि झुनझुनवाला, आईटीसी के संजीव पुरी, सन फार्मा के दिलीप संघवी, किर्लोस्कर ग्रुप के विक्रम किर्लोस्कर, इंडिया सीमेंट के एन. श्रीनिवासन, गोदरेज ग्रुप के आदि गोदरेज, भारती एक्सा के राकेश मित्तल और लैब इंडिया के मार्क जेराल्ट भी अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम के बाद वीवीआईपी के साथ सीएम का लंच रहेगा, फिर वे 25 उद्योगपतियों के साथ वन टू वन मीट करेंगे। दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक और फिर शाम चार से पांच बजे तक नौ विशेष कोर सेक्टर पर देश के जाने-माने उद्योगपति चर्चा करेंगे। शाम छह बजे सीएम मीडिया काे समिट के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिनर के साथ औपचारिक समापन होगा।
कलाकारों ने इस दौरान रंगारंग प्रस्तुति दी।


इतने निवेश पर होगी बात
74 हजार करोड़ के प्रस्ताव तय, 31 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर शुरू हो चुका काम
सद्‌गुरु सीमेंट,अन्य चार प्रस्ताव 10 हजार करोड़
IT में ट्यूडिप, ब्ल्यूपर,अन्य चार 6 हजार करोड़
टेक्सटाइल में मराल, अन्य दो 6 हजार करोड़
डिफेंस में शिवपुरी के लिए प्रस्ताव 3 हजार करोड़
नेचुरल गैस में ओमान व अन्य 8 हजार करोड़
प्लास्टिक इंडस्ट्री, पैकेजिंग 2हजार करोड़
ड्रायपोर्ट का प्रस्ताव 10 हजार करोड़
रिन्युअल एनर्जी में पांच प्रस्ताव 8 हजार करोड़
फार्मा में सिपला, पीआर आदि 3 हजार करोड़
टायर में राल्सन, ब्रिजस्टोन आदि 3.5हजार करोड़
लॉजिस्टक में 3 से अधिक प्रस्ताव 12 हजार करोड़
घरेलू प्रोडेक्ट प्लांट के 3 प्रस्ताव 2 हजार करोड़
फूड प्रोसेसिंग में अमूल व अन्य 3 हजार करोड़
स्प्रिंग व माइनिंग 1400 करोड़
आईटीसी 600 करोड़
श्रीराम पिस्टन 600 करोड़
जमुना ऑटो 400 करोड़
सिंडराम पैकेजिंग 100 करोड़
एसआरएफ 1 हजार करोड़
एचईजी लिमिटेड 1200 करोड़
प्रॉक्टर एंड गेंबल 500 करोड़
विदेशी कंपनियों के यह प्रस्ताव
एवगोल (इजराइल)- 1250 करोड़ स्टेट क्राफ्ट (नार्वे)- हजार करोड़ ब्रिजस्टोन (जापान) – 400 करोड़ फिटेसा (ब्राजील)- 350 करोड़ परफार्मा(यूएसए)- 375 करोड़ सहित अन्य कई विदेशी कंपनियां।
इन वन टू वन बैठकों में तय होगा इन्वेस्टमेंट
दोपहर 2.30 बजे : एस्सार के प्रशांत रुइया और अंशुमान रुइया के साथ
2.40 बजे : सीमंस के कायमल
2.50 बजे : हीरो फ्यूचर एनर्जी ग्रुप के सुनील जैन
3.30 बजे : रिन्यू पॉवर के एमडी सुमंत सिन्हा
3.40 बजे : महिंद्रा एग्रीकल्चर ग्रुप के एमडी अशोक शर्मा
3.50 बजे : अवगोल के इलीव
4.00 बजे : किमिरिका के रजत व मोहित जैन से, फिर मायलन के पीके सिंह, आइनॉक्स एयर के सिद्धार्थ जैन, वेल्सपन के एमडी संदीप गर्ग से मुलाकात।
ये नौ सेक्टर, जिन्हें टॉप इंडस्ट्रियलिस्ट करेंगे संबोधित
अर्बन मोबिलिटी एंड रियल एस्टेट- निरंजन हीरानंदानी (एमडी, हीरानंदानी ग्रुप) और एन. श्रीनिवासन।
लॉजिस्टिक हब- महेंद्र अग्रवाल (सीईओ गति लि.), संदीपन चक्रवर्ती (चेयरमैन, टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक)
इमर्जिंग इनोवेशन हब- अमिताभ कांत (सीईओ नीति आयोग), डी. घोष (प्रेसीडेंट नॉस्कॉम)
इमर्जिंग फार्मास्युटिकल्स डेस्टीनेशन- दिलीप संघवी (एमडी सन फार्मा), वीके सोमानी, ड्रग कंट्रोलर
इमर्जिंग अपॉर्च्युनिटी इन इंडस्ट्री- एम. गुरुप्रसाद (केंद्र सरकार के सचिव), प्रणव अडाणी (अडाणी विल्मर ग्रुप) और संजीव बजाज (बजाज फिनसर्व)
टेक्सटाइल एंड गारमेंट- कुमार मंगलम बिड़ला, राजेंद्र गुप्ता (चेयरमैन, ट्राइडेंट)
टूरिज्म अपॉर्च्युनिटी- अरुण नंदा (चेयरमैन महिंद्रा हॉलिडे), नकुल आनंद (एक्जी. डायरेक्टर आईटीसी)
फूड प्रोसेसिंग- पी. खंबाटा (चेयरमैन व एमडी रसना), अशोक शर्मा (एमडी महिंद्रा एग्री), सी. डार (आईटीसी)
नवकरणीय ऊर्जा- इस सेक्टर के लिए वक्ता फिलहाल तय नहीं है।

इस तरह से आगे बढ़ेगा कार्यक्रम
दोपहर 2.30 से 3.30- अरबन मोबिलिटी व रियल सेक्टर, ल़ॉजिस्टिक हब, इंडस्ट्री 4.0, आईटी सेक्टर, फार्मा पर सेक्टर कार्यक्रम,। दोपहर 4.00 से 5.00- उद्योग में अवसर, टेक्सटाइल, टूरिज्म और फूड प्रोसेसिंग पर बात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *