ग्वालियर। मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह आज भिण्ड में अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भिण्ड में बाढ़ आपदा से जूझ रहे ग्रामीणों को उड़न खटोले पर बैठकर देखने आए हैं केंद्रीय मंत्री को केंद्र सरकार से जिले में आई इस भीषण आपद के लिए राहत का पैकेज लेकर आना चाहिए था।
गोविंद सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई इतनी ज्यादा बढ़ा दी कि उसकी वजह से मध्यप्रदेश के 238 से ज्यादा गांव भयंकर डूब में आ गए. परिवारों पर स्थाई आपदा आयद हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री चौहान को इसके लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि बाढ़ आपदा से लोगों को बचाने के लिए राष्ट्र निर्माण तथा समाज सेवा की नौटंकी करने वाली आर एस एस कहीं नहीं दिख रही है. भिण्ड में केवल भाजपा सांसद ने बाढ़ पीडितों की सुध ली है उसके अलावा भाजपा का कोई नेता नहीं दिखा उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल प्रदेश सरकार शासन व प्रशासन के अधिकारी एनडीआरएफ और सेना के जवान पूरी मुस्तैदी से बचाव कार्य में लगे हुए है इसी वजह से जिले में किसी तरीके की कैजुअल्टी नहीं हुई राहत कैंपों में लोगों को पूरी तरह सुविधाएं मिल रही है सरकार किसी को भूखों मरने नहीं देगी बाढ़ का प्रकोप खत्म होने के तत्काल 7 दिन के भीतर किसानों का और ग्रामीणों का नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और शीघ्र से शीघ्र हुए नुकसान की भरपाई राहत राशि देकर की जाएगी। एक सवाल के जवाब में डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की नदी जोड़ योजना अच्छी थी इसे लागू किया जाना चाहिए था अगर यह हो जाता तो इस तरीके की आपदाएं कम की जा सकती थी चीन में यह प्रयोग किया गया है और वहां काफी सफल रहा है काग्रेस मध्यप्रदेश के कमलनाथ सरकार बाढ़ प्रभावितों की पूरी चिंता कर रही है जहां-जहां बाढ़ आपदा है वहां बड़ी संख्या में राहत कैंप खोले गए हैं जिनमें सरकार के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस के सेवादल के लोग पीडितों की मदद कर रहे हैं उन्हें भोजन पानी खाना वस्त्र आदि उपलब्ध करा रहे हैं गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ घडियाली आंसू बहाने के लिए यहां आए हैं उन्होंने कहा कि संकट के समय में भाजपा नेताओं को राजनीति नहीं करना चाहिए बल्कि सभी को मिलकर पीडितों की सेवा का काम करना चाहिए।
सामान्य प्रशासन एवं सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह बोले भाजपा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री घड़ियाली आंसू बहाने का कर रहे हैं काम, अपने आप को समाजसेवी और राष्ट्रीय हितेषी कहने वाला स्वयंसेवक संघ क्यों नहीं आता बाढ़ पीडितों की मदद करने के लिए ? हमारे सेवा दल के लोग जुटे हुए हैं लोगों की सेवा करने में, केंद्र सरकार अगर वास्तव में जनहितैषी है तो राहत और मुआवजा के लिये दे समुचित पैसा। केन्द्र सरकार को बाढ पीडितों की जरा भी चिंता नहीं है।
