ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के ग्राम चरथर में कल होली की मस्ती करने के लिए युवकों ने पहले भिण्ड से डीजे मंगाया, जिसके बाद गांव में शराब नहीं मिली तो युवकों ने नशा करने के लिए सैनेटाइजर का उपयोग किया और देर रात तीन युवकों की तबियत बिगडने लगी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए भिण्ड जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने अमित और रिंकू को मृत घोषित कर दिया वहीं संजू की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका उपचार डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि भिण्ड शहर के चतुर्वेदी नगर निवासी रिंकू लोधी अपने रिश्तेदार संजू व अमित राजूपत अपने साथी सोनू राठौर के साथ ग्राम चरथर में डीजे लेकर गए थे, इसी दौरान रिंकू लोधी अपने साथ दो सैनिटाइजर की बोतल भी लेकर गया था तभी चरथर में रिंकू, संजू और अमित ने सैनिटाइजर को पानी में घोलकर नशा करने के लिए पी लिया और बाइक से वापस चतुर्वेदी नगर के लिए निकल आए साथ में एक अन्य बची हुई सैनिटाइजर की बोतल भी लेकर आ गये, उक्त तीनों ने घर पर भी नशे के लिए सैनिटाइजर को पी लिया था। अत्यधिक नशा होने कल देर रात्रि को तीनों की हालत बिगडी तो परिजन भिण्ड अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने रिंकू और अमित राजपूत को मृत घोषित कर दिया और वहीं तीसरा युवक संजू की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *