ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अमायन में गैंगवार के दौरान रवि राय की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिए।
भिण्ड जिले के अमायन थाना इलाके के बडी अंधियारी गांव में महेन्द्र चौहान के छोटे भाई जितेन्द्र की शादी थी। शादी में शामिल होने ग्वालियर से शातिर वाहन चोर अभिमन्यु राय अपने साथी गौरव कोहली, देवेन्द्र राजपूत और हेमंत कुशवाह के साथ गया था। इस दौरान उसके कभी दोस्त रहे रवि राय से उसकी कट्टर दुश्मनी चल रही थी और उसका सामना हो गया। उसे नजर अंदाज कर रवि खाना खाने चला गया। इसी दौरान अभिमन्यु हाथ में राइफल लेकर चला आया और उसने रवि को ताबडतोड फायरिंग कर दी । गोली लगने से रवि वही ढेर हो गया। इसके बाद चारों आरोपी फरार हो गये।
भिण्ड पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में ग्वालियर और मुरैना तलाश रही थी। इसी दौरान कम्पू थाना टीआई विनय शर्मा को इत्तला मिली कि चारो आरोपी ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में मौजूद है,इसकी सूचना तुरंत भिण्ड पुलिस को दी गई। इसी बीच पुलिस ने गुढा पहाडी पर दबिश देकर आरोपियों को पकड लिया।
