भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी के पुलिस थाना तलैया क्षेत्र के इतवारे में उस समय हडकंप मच गया जब कुछ लोगों ने बारुद एकत्रित कर उसमें आग लगा दी। इस धमाके से 5 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है।

पुलिस के मुताबिक विवेक कुचबदिया, बिरमा कुचबदिया, गौरव कुचबदिया, अखिलेश कुचबदिया, मुकुल कुचबदिया ने दीपावली की रात बाजार से अतिशबाजी लाए और उस आतिशबाजी की बारुद एकत्रित कर उसमें आग लगा दी। इस बारुद से बहुत तेज घमाका हुआ जिसमें 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

सीएसपी बिट्टू शर्मा ने बताया कि इस धमाके की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि विवेक कुचबदिया, बिरमा कुचबदिया, गौरव कुचबदिया, अखिलेश कुचबदिया, मुकुल कुचबदिया ने शराब पीकर नशे में बारुद में आग लगाई थी। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 286, 337, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *