इंदौर। मध्यप्रदेश के राज्य सरकार के विधि विभाग ने अहम फैसला लेते हुए भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे इंदौर संभाग के 19 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त को अभियोजन की मंजूरी दे दी है। अब इन मामलों में लोकायुक्त कोर्ट में चालान पेश करेगी। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी अधिकारियों-कर्मचारियों को 4 से 7 साल की सजा और इन लोगों की संपत्ति राजसात करने जैसी कार्रवाई हो सकती है। जिन लोगों के खिलाफ अनुमति जारी हुई है, उनमें नगर निगम और सेंट्रल एक्साइज के दो-दो व अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि अब भी संभाग के और कई मामलों में अभियोजन की मंजूरी नहीं मिली है।
इन अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अनुमति दी हैः- डॉ. राजेश कोठारी, रिटायर्ड स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम। एमए पठान, वरिष्ठ मुख्य संदेश वाहक, एसबीआई विजयनगर। रामप्रसाद दफ्तरी, आंध्रा बैंक, एलआईजी, भूपेंद्र सिंह भाटी, लेखाधिकारी, अजा सहकारी वित्त विकास अंत्यव्यवसायी समिति, इंदौर। आरके जैन और राजेंद्र गौतम, निरीक्षक, सेंट्रल एक्साइज, इंदौर, बृजेंद्र कुमार माथुर, प्रभारी कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी, इंदौर। गजेंद्र देशमुख, प्रभारी संकुल नोडल अधिकारी, इंदौर। अशोक कुमार दुबे, डिप्टी रेंजर, इंदौर। राकेश मिश्रा, उपयंत्री नगर निगम, इंदौर। राधेश्याम यादव, सहायक मंडल कार्यालय, इंदौर। भूरसिंह मईडा, सहायक समिति सेवक आदिम जाति, झाबुआ
लवलेश कुमार राठौर, प्रबंधक, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था, झाबुआ
दिवाकर त्रिवेदी, पटवारी, झाबुआ। उमेश चौहान, लाइनमैन बिजली कंपनी, पीथमपुर, चंदू चौहान, परियोजना अधिकारी, महिला सशक्तिकरण, झाबुआ। नरेंद्र कुमार गुप्ता, सहायक ग्रेड-3 लेखा शाखा, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, धार
सीताराम पाटीदार, पंचायत समन्वयक, धार, सलीम अहमद, सहायक शिक्षक, डाइट बडवानी।

अभी इन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं मिली है। राजकुमार सोनी, उपयंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, इंदौर, दिलीप सिंह चौहान, सहायक यंत्री, नगर निगम, इंदौर, लाखन सिंह राजपूत (पूर्व सीईओ), नरेंद्र मालवीय (सचिव), राजेश्वरी ब्राह्मणे (उपयंत्री), सुनील धाडसे (सचिव), सभी सेंधवा, बडवानी, त्रिलोक सिंह पंवार, विकास स्रोत समन्वयक, बदनावर, अनूप सिंह बघेल, वनरक्षक, बुरहानपुर, प्रतिभा शर्मा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, धार, गायत्री भिलाला आशा कार्यकर्ता, धार, जगदीश राठी, सहायक आयुक्त, आबकारी इंदौर, प्रकाश सावनेर, अकादमिक समन्वयक, देपालपुर, मनीष शर्मा, सहायक ग्रेड-3 संपदा अधिकारी, आईडीए इंदौर, शंकर सिंह नर्गेश, ग्राम सचिव, जिला इंदौर, महेश जमरे, उपयंत्री व रामसिंह, खरगोन, प्रमिला मंडलोई, सरपंच ढापला, धार, कवरा ओसारी, सरपंच ग्राम राजोद, धार, सुनील चौहान, रोजगार सहायक, ग्राम ढापला, धार, सुनील पाटिल, तहसीलदार धार, सुनील ताम्रकर, बैंक मैनेजर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा दवाना बडवानी व सुरेश वर्मा सफाई कर्मी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *