भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के हर दिन बढ़ते कहर के बीच आज 6489 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये, इस महामारी से राज्य भर में आज 37 लोगों की जान चली गयी। राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश में 38306 सैंपल की जांच की गई। इन जांच सैंपल में से 6489 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं इन जांच सैंपल रिपोर्ट में 31817 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पायी गई। संक्रमण दर भी बढ़कर अब 16Þ 9 पहुंच गयी है। राज्य भर में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 38,651 पहुंच गयी है।

संक्रमण की इस महामारी के चलते राज्य भर में 37 लोगों की मृत्यु हो गई। अब तक इस महामारी के कारण प्रदेश भर में कुल 4221 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश भर में 3117 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर घर पहुंच गये। राज्य के इंदौर में आज भी कोरोना संक्रमण के मामले के सबसे अधिक मामले सामने आये है। इस जिले में आज 923 लोग कोरोना संक्रमण पाये गये हैं। वहीं राजधानी भोपाल में भी 824 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

इसके अलावा जबलपुर में 469, ग्वालियर में 497, उज्जैन में 212, रतलाम में 130, बड़वानी में 118, कटनी में 188, बैतूल में 127, रीवा में 107, बालाघाट में 145, सागर में 165, विदिशा में 140, नरसिंहपुर में 138, झाबुओं में 127 कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य के बाकी जिलों में भी 23 से 100 के बीच कोरोना मरीज मिले हैं। इस महामारी ने अब तक प्रदेश में 3,44,634 लोगों को अपनी चपेट ले चुका है। हालाकि इनमें से 3,01762 मरीज कोरोना से जंग जीत कर अपने घर पहुंच गये। वहीं राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 38651 मरीज इलाज के लिए भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *