जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में कल 10 से 18 अप्रैल तक अवकाश रहेगा। इस संबंध में हाईकोर्ट ने पूर्व में ही आदेश जारी कर दिये है। हाईकोर्ट द्वारा 15 व 16 अप्रैल को नॉन वर्किंग-डे घोषित किया गया है। इस दौरान हाईकोर्ट परिसर को सेनेटाईज किया जायेगा। वहीं 12 व 13 अप्रैल को नवरात्र व डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती को लेकर पूर्व से ही न्यायालयीन कैलेण्डर में अवकाश घोषित है। इसके बाद फिर शनिवार और रविवार को भी  अवकाश है। आगामी पूरे सप्ताह हाईकोर्ट की तीनों पीठों पर पूर्णत: अवकाश रहेगा। हाईकोर्ट 19 अप्रैल को खुलेगा। 15 और 16 अप्रैल के नॉन वर्किंग डे घोषित होने के बदले आगामी 10 और 11 जून को हाईकोर्ट में होगा कामकाज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *