रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव (आईएएस) को भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चूडियां पहना दीं। निगमायुक्त पर विकास कार्य अवरुद्ध करने और कांग्रेस के इशारे पर काम कराने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता रैली के रूप में निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचीं और आयुक्त को खरी-खोटी सुनाते हुए चूडियां पहना दीं। उन्हें साड़ी और बिंदी भी भेंट की।
आयुक्त सभाजीत यादव ने कहा कि मैं प्रतिक्रिया नहीं करता। राजनैतिक दल के लोग हैं, उनके अपने तौर-तरीके हैं। विकास कार्यों में जितनी गति दस माह में आई है, उतनी पहले कभी नहीं रही। और शहर का विकास प्राथमिकता से कराया जा रहा है। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। सरकार की मंशा के अनुरुप कार्य कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *