कोरोना वायरस की लहर एक बार फिर देश में तेजी से फैल रही है. बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. पिछले दिनों संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब उनके ठीक होने के बाद आलिया भट्ट कोरोना से संक्रमित हो गई हैं. आलिया के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनकी मां सोनी राजदान ने लोगों को इस संक्रमण से सावधान रहने को कहा है.
सोनी ने एक कविता के अंदाज में लोगों को जागरूकता का संदेश दिया है. उन्होंने ट्वीट किया- ‘ये कोई आम लहर नहीं है…ये हर जगह है…हमारे घर में, हमारे बालों में…मुझे अब डर लग रहा है. ये कोई आम लहर नहीं है…ये हर जगह है…पता नहीं हम कैसे बचेंगे…हम कैसे खुद को सुरक्षित रखें…यहां-वहां हर जगह से…ये हर जगह है, हर जगह’. सोनी के शब्दों में कोरोना वायरस का डर साफ झलक रहा है.
