ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के ऊमरी कस्बे में पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है। जहां एक सिपाही ने एक अधेड को पहले बर्बरतापूर्वक लातों और डंडों से पीटा फिर उसे किसी सामान की तरह उठाकर डायल-100 गाडी में डाल दिया। उसके इस कारनामे का वीडियो वायरल हो गया है। भिण्ड एसपी रुडोल्फ अल्वारेस ने वीडियो देखने के बाद आरक्षक जीतू तोमर को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि भिण्ड जिले के ऊमरी थाना की डायल-100 पर पदस्थ आरक्षक जीतू तोमर कल कस्बे में बीच सड़क पर गाडी रोककर एक अधेड की लातों और डंडों से बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इस दौरान एक सांड भी उस अधेड के ऊपर चढ जाता है, लेकिन फिर भी सिपाही का दिल नही पसीजता है। बल्कि वह इस दौरान भी अधेड को पीटता रहता है। उसके साथ मौजूद एक अन्य सादा कपडों में मौजूद युवक अधेड के हाथ और लातें पकडकर उसे निर्दयता से गाडी में डाल लेते हैं।
बताया जा रहा है कि जिस अधेडड़बाबा की सिपाही पिटाई कर रहा है, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस की कार्य प्रणाली पर निरंतर सवाल उठने के बाद भी उमें कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *