बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना काल में जमकर छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। सभी स्टार्स के लिए मालदीव फेवरेट जगह बनी हुई है। कोरोना काल में बॉलीवुड के सेलेब्स रिलैक्स करने साउथ एशिया के मालदीव्स जा रहे हैं। कटरीना कैफ से लेकर सोनाक्षी सिंहा, दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ, तापसी पन्नू, रकुल प्रीत सिंह और माधुरी दीक्षित तक लगभग हर दूसरा स्टार या तो मालदीव जाकर आ चुका है या फिर जा रहा है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम शामिल हो गया है। अभिनेत्री इन दिनों मालदीव में वैकेशन मना रही हैं और यहां से अपने फैंस के लिए तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।
