मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना कलेक्टर बी कार्तिकेयन ने कहा है कि ग्वालियर और राजस्थान की सीमा क्षेत्र से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिंग करने के बाद ही उन्हें मुरैना में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्‍होंने कहा है कि मुरैना में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती जा रही है। अब ग्वालियर और राजस्थान की सीमा क्षेत्र से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिंग करने के बाद ही उन्हें मुरैना में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।  

अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जाता है, तो उसे आईसोलेट किया जाएगा। कि मुरैना से बाहर जाने वाले मालवाहक वाहन को नहीं रोका जाएगा। वाहनों की चेकिंग का पॉइंट राजस्थान की सीमा पर स्थित अल्लावेली पुलिस चौकी और ग्वालियर से आने वाले यात्रियों की चेकिंग ग्वालियर से मुरैना की लगने वाली सीमा रायरू पर की जाएगी। कलेक्टर ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, व्यवसायिक संगठनों, सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयं सेवी संगठनों से जनता कर्फ्यू में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिले में बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंतनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *