इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के धार जिले के गंधवानी में रंगरेलिया मनाने वाले निलंबित टी आई एन के सूर्यवंशी को युवती को बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया है कि सूर्यवंशी की मुसीबतें कम होने का नाम ही नही ले रही है। कथित रूप से दूसरी शादी करने के कारण पत्नी ने गंधवानी आकर हंगामा किया था । उसके बाद सुर्यवंशी को निलंबित कर दिया था । जिस युवती के साथ टी आई घर पर पाए गए थे, उसी की रिपोर्ट पर देर रात सूर्यवंशी के खिलाफ बलात्कार और बंधक बनाने का मामला गंधवानी थाने पर ही दर्ज कर आरोपी टीआई को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक धार आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि सूर्यवंशी ने युवती को तीन-चार दिन तक बंधक बना कर रखा था। साथ ही उसके साथ गलत काम किए गए। इस प्रकरण की विवेचना के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 343, 506 के तहत मुकदमा कायम कर लिया है। एसपी ने बताया कि इन्हीं धाराओं में सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *