भोपाल ! लोकायुक्त ने भोपाल नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 के संपत्तिकर बाबू सुनील मैना को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संपत्तिकर बाबू ने नल कनेक्शन और संपत्ति कर को लेकर दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
लोकायुक्त डीएसपी उमेश तिवारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 26 का संपत्तिकर बाबू सुनील मैना के पास बरखेड़ी खुर्द के नारायण सिंह ठाकुर अपने नल कनेक्शन और संपत्ति कर के सिलसिले में गए थे। उनके संपत्ति कर का निर्धारण होना था। सुरेश मैना संपत्ति कर का काम देखते हैं तो नरेश ने उनसे कई बार मुलाकात की तो उन्होंने कर निर्धारण के लिए 10 हजार रुपए की मांग की। जब सुरेश मैना ने बिना पैसे के काम करने में आना कानी की तो नारायण ने लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस में शिकायत कर दी। लोकायुक्त ने योजना के तहत गुरूवार को नारायण को पैसे लेकर सैयादरी भवन स्थित वार्ड कार्यालय में भेजा। जैसे ही बाबू सुनील मैना ने नारायण सिंह से दस हजार रुपए लेकर अपनी जेब में रखे, लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *