ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर चंबलरेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डीपी गुप्ता सख्त हैं। आईजी ने अवैध रेत कारोबार के 2 माह बाद फिर से शुरू होने को गंभीरता से लिया है। 7 अक्टूवर को लहार एसडीओपी उपेंद्र दीक्षित ने रेत से भरे 5 ट्रक जब्त किए थे। साथ ही रेत के अवैध कारोबार में सहभागिता निभाने वाले 10 मुखबिरों को हवालात भिजवाया था। एसडीओपी का कहना था रेत से भरे ट्रक भिण्ड जिले के ऊमरी और नयागांव क्षेत्र से आए हैं। यह रेत रौन होते हुए उत्तरप्रदेश के जालौन भेजा जा रहा था। आईजी ने भिण्ड के एडीशनल एसपी संजीव कंचन को जांच करने के आदेश दिए हैं। भिण्ड जिले में रेत के अबैध कारोवार पर कागजों में रोक लगाने का दावा जरुर किया जा रहा है, हकीकत में इस कारोवार पर कोई रोक नहीं लगाना चाहता है। पुलिस संरक्षण में रेत का कारोवार निरंतर जारी है। टोल प्लाजा के सीसीटीवी पुटेज इस कारोवार की पोल खोल सकते है। सैकडों ट्रक, डंपर प्रतिदिन उत्तरप्रदेश जा रहे है।

भिण्ड जिले के लहार से कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने भिण्ड जिले में जारी रेत के अवैध कारोबार पर बयान दिया था। उन्होंने इसके लिए चंबल आईजी डीपी गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया था। मामले ने तूल पकडा तो रेत के अवैध कारोबार पर जिलेभर में सख्ती से प्रतिबंध लगा दिया गया था। करीब 2 माह तक प्रतिबंध के बाद रविवार- सोमवार रात करीब 3 बजे लहार एसडीओपी उपेंद्र दीक्षित ने मेंहदा गांव के पास ये ऊमरी-नयागांव की ओर से आ रहे रेत से ओवरलोड ट्रकों को देखा। एसडीओपी ने रौन टीआई मनोज राजपूत को रात में ही बुलाया। जिले के अन्य थानों से भी पुलिस बल मांगा। बल पहुंचने पर एसडीओपी ने मेंहदा गांव से ट्रक क्रमांक यूपी 75 एटी 5467, ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 6144, ट्रक क्रमांक यूपी 75 एटी 8106, ट्रक क्रमांक यूपी 75 एम 4674 और यूपी 75 एटी 0197 को जब्त कर रौन थाने भिजवा दिया था। एसडीओपी ने रेत से भरे ट्रकों के लिए रैकी करने वाले दस मुखबिर भी पकडे थे। इनमें विनोद शर्मा निवासी बीटीआई रोड भिण्ड, जितेंद शर्मा निवासी पांडरी थाना ऊमरी, सुनील कुमार यादव निवासी बहादुर पुर सैंफई जिला इटावा उत्तरप्रदेश, पवन सिंह यादव निवासी मुसावली थाना भारौली, सुनील सिंह यादव निवासी बोरेश्वर थाना सुरपुरा, अनिल कुमार यादव निवासी नगला बेगा चौबिया जिला इटावा, बुद्धसिंह बघेल निवासी खैरा थाना ऊमरी, सोनू भदौरिया निवासी खैरा थाना ऊमरी, बृजकिशोर यादव निवासी विवेक बिहार कॉलोनी जिला इटावा उत्तरप्रदेश को हवालात भिजवाया गया था। पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया है।

चंबलरेंज के आईजी डीपी गुप्ता ने आज यहां बताया कि रेत से भरे वाहन निकलने के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। भिण्ड एएसपी को इस पूरे मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *