दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मिल बांचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत् स्थानीय मिडि़ल स्कूल क्रमांक एक सिविल लाईन पहुंचकर स्कूली बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई में अव्वल आने के लिए लक्ष्य बनाए और उसके अनुसार पढ़ाई करते हुए आगे बड़े। इस दौरान कलेक्टर मदन कुमार भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के ऊपर ध्यान दें घर, परिवार व सहपाठियों की छोटी-छोटी बातों को दिल और दिमाग पर हावी न होने दें। एक मात्र पढ़ाई का लक्ष्य बनायें और सफलता हासिल करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में समय का मैनेजमेंट करना जरूरी है। समय पर सभी कार्य करें पढ़ाई के समय पढ़ाई और खेलों के समय खेल खेंले। उन्होंने नम्रता और वाणी में मिठास पर जोर देते हुए कहा कि व्यवहार में नम्रता रखें और मीठे बोले। उन्होंने बच्चों से महापुरूषों जीवनिया पडऩे और उनके जीवन चरित्र से षिक्षा और प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने बच्चों से रूचिकर प्रषन भी पूॅछे। उन्होनें बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यू जमीन पर बैठकर आंसमा देखता है पंखों को खोल जमाना उड़ान देखता है ।
कलेक्टर मदन कुमार ने बच्चों से टारगेट बनाकर पढ़ाई करने अधिक से अधिक समय पढ़ाई में देने अच्छी किताबे, अखबार पडऩे इतिहास, विज्ञान व भूगोल से संबंधित मूवि देखने की बात करते हुए बच्चों को अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण सुनाए। जिले में मिल बांचे कार्यक्रम के तहत् 1270 विद्यालयों में जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व समाज सेवियों ने पहुंचकर मिल बांचे कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान एसडीएम दतिया वीरेन्द्र कटारे, जिला शिक्षा अधिकारी आरएल उपाध्याय, डीपीसी अशोक त्रिपाठी के अलावा कमलेश अवस्थी, सियाराम शर्मा, अनीता शर्मा, मीनाक्षी, शशि बुन्देला, सुरेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और गणमान्यजन में सर्वश्री विपिन गोस्वामी, बलदेव राज बल्लू, रामजी यादव, जीतू कमरिया, राघवेन्द्र मिश्रा, श्रीमती कुमकुम रावत, श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया, श्रीमती रेखा सोनी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।
