
भोपाल। कोई भी अधिकारी हो वो कितने भी बडे ओहदे पर विराजमान हों पर उनका मन हमेशा शराब शबाव पर रहता है। बडे ओहदे पर पहुंच कर उनके पास वो सभी सुविधाएं उपलब्ध होती है जो एक आम इंसान पर कभी नहीं हो सकती। प्रदेश के प्रशासनिक गलियारे में एक आला अफसर की अश्लील सीडी को लेकर हलचल मची हुई है। सीडी में अफसर एक महिला के साथ शराब पीते और अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक न तो कहीं शिकायत हुई और न ही कोई सामने आया है।
सूत्रों का कहना है कि सीडी में जो अफसर नजर आ रहे हैं, वे अपर मुख्य सचिव स्तर के हैं। महिला को लेकर स्थिति साफ नहीं है कि वो सरकारी नौकरी में है या फिर बाहरी।
अधिकारी के बारे में बताया जा रहा है कि वे अधिकांश समय प्रमुख विभागों में पदस्थ रहे हैं। वीडियो भोपाल से बाहर किसी निजी आवास में बनाए जाने की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि जब तक शिकायत नहीं आती है, तब तक अधिकारी के खिलाफ सीधी तो कोई कार्रवाई नहीं होगी पर उन्हें लूप लाइन भेजा जा सकता है।
