भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दमोह में आज होने वाला रोड शो स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि -दमोह विधानसभा के मेरे प्रिय बहनों भाइयों और भांजे भांजियों, आज मैं चुनाव प्रचार के लिए रोड शो के माध्यम से दमोह में आपके बीच आ रहा था। लेकिन कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है संकट विकट है, मुझे कई व्यवस्थाओं का निर्माण करना है।
लोगों के प्राण बचे इस लिए ऑक्सीजन की उपयुक्त व्यवस्था, रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था आवश्यक अन्य सभी व्यवस्थाएं इस समय जनता का जीवन बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, मैंने फैसला किया मैं इन व्यवस्थाओं में लगा रहूंगा और आज आपके बीच चुनाव प्रचार के लिए नहीं आ पा रहा हूं।
मेरी आप सभी से प्रार्थना है मैं रोड शो में न आपाऊं लेकिन आप ये मानिए मैं आपका हूं आपके बीच में ही हूं। आप भारतीय जनता पार्टी को जिताएं। मैं दमोह के सम्पूर्ण विकास का आपको वचन देता हूं।
दमोह विधानसभा के मेरे प्रिय भाइयों-बहनों, भांजे और भांजियों, आज मैं आपके बीच रोड शो के माध्यम से दमोह आ रहा था, लेकिन कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। संकट विकट है, मुझे कई व्यवस्थाएं करनी है। pic.twitter.com/Z2VhCFyuQY — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2021
लोगों के प्राण बचें, इसलिए ऑक्सीजन, रेमडेसिवीर इंजेक्शन तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, जो इस समय जनता का जीवन बचाने के लिए महत्वपूर्ण हैं, की व्यवस्थाओं में मैं लगा रहूंगा। इसलिए आज चुनाव प्रचार के लिए आपके बीच नहीं आ पा रहा हूं। — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2021
मेरी आपसे प्रार्थना है कि भले ही मैं रोड शो में न आ पाऊं, लेकिन आप मानिये कि मैं आपका हूं, आपके बीच में ही हूं, आप @BJP4MP को भारी मतों से विजयी बनायें। मैं दमोह के सम्पूर्ण विकास का आपको वचन देता हूं। — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2021
