इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के धार जिले के सरदारपुर में मुमुक्षु अजय नाहर ने सांसारिक जीवन त्यागकर आचार्यश्री ऋषभचंद्र सूरीश्वर मसा से दीक्षा लेने का निर्णय लिया है। 15 जनवरी को विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में अजय नाहर को दीक्षा देकर जैन मुनि बनाया जाएगा। जैन तीर्थ में दीक्षा की तैयारियां जोरो से चल रही है।

संजय कॉलोनी में दीक्षार्थी का बहुमान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें आचार्यश्री ऋषभचन्द्र सूरीश्वर मसा ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने से जीवन में कभी कांटे नहीं आते, हमेशा फूल ही खिलते हैं। उन्होंने नई पीढ़ी को धर्म के मार्ग पर आगे आने का आव्हान करते हुए कहा कि जीवन की सार्थकता इस मार्ग पर चलने से ही है। धर्मसभा के बाद परंपरा के अनुसार दीक्षार्थी अजय नाहर का वर्षीदान वरघोडा (शोभायात्रा) प्रारंभ हुई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पूरे शहर में धर्ममय माहौल हो गया। इस दौरान उस समय माहौल गमगीन हो गया जब अजय नाहर के संासारिक जीवन त्यागने से पहले अंतिम बार मां ने उन्हें गले लगाया। वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखे नम हो गईं। दीक्षा के बाद जन्म देने वाली मां भी जैन संत की शिष्या कहलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *