ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज से कांग्रेस के वरिष्ट नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया ने धर्म पर चर्चा की तथा आशीर्वाद लिया। ज्योतिरादित्य सिन्धिया भिण्ड जिले के प्रवास पर आए हुए थे तभी उनको बताया गया कि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज भिण्ड में हैं और वह धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं तो वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी आचार्य श्री से मिलकर आशीर्वाद लेने पहुंच गए।
