वॉलीबुड में अपनी एक्टिग का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री राधिका आप्टे आने वाली फिल्म ‘मिसेज अंडरकवर’ में एक अंडरकवर एजेंट के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के माध्यम से लेखिका अनुश्री मेहता निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं। इसका पोस्टर काफी दिलचस्प है क्योंकि इसमें एक हाउसवाइफ बंदूक लिए नजर आ रही है। राधिका का कहना है कि “अनुश्री कुछ समय पहले इस फिल्म को लेकर मेरे पास आई थी और इस कहानी का नयापन मुझे काफी अच्छा लगा। जब मैंने इसके फर्स्ट लुक को देखा, तो मुझे पहले की ही तरह रोमांच का एहसास हुआ। यह अनुभव सिर्फ फिल्म का एक हिस्सा होने के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक दर्शक के रूप में भी था। हम सभी चाहते थे कि फिल्म के पोस्टर के माध्यम से इसके सार की एक झलक मिले और मैं बिल्कुल कहूंगी कि ऐसा वाकई में हुआ है।
