bhind 1ग्वालियर। भिण्ड के जिला एवं सत्र न्यायाधीश तारकेश्वर सिंह के ऑफीसर्स कॉलोनी स्थित बंगले पर तैनात रहने वाले होमगार्ड सैनिक की कल रात्रि को सरपंच पति सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने ताबडतोड गोलियां चलाकर निर्मम हत्या कर दी। बारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह तोमर ने आज यहां बताया कि भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के हेबदपुरा निवासी होमगार्ड सैनिक राजेन्द्र सिंह यादव 50 वर्ष कल रात्रि को घर से तैयार होकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बंगले के लिए अपने ट्यूबवैल वाले घर से बाहर निकला तभी पहले से घात लगाए बैठे भीम यादव और उसके साथियों ने ताबडतोड गोलियां चलाई जिसमें 2 गोली होमगार्ड सैनिक के लग जाने से उसकी मौत हो गई। हमलाबर 2 चारपहिया गाडी में सवार होकर आए थे। बारदात को अंजाम देने के बाद सभी उसी गाडी में भाग गए।
सीएसपी तोमर ने बताया कि राजेन्द्र सिंह यादव का भीम यादव से जमीन और वर्चस्व को लेकर विवाद वल रहा था। कल सुवह दोनों में विवाद भी हुआ था। भिण्ड देहात थाना पुलिस ने आज सुवह राजेन्द्र यादव के शव का पोस्ट मार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया तथा मृतक के भतीजे शिवकुमार यादव की रिपोर्ट पर भीम यादव, देवेन्द्र यादव, सुरेश यादव, शैलू यादव, हरेन्द्र यादव, रामप्रकाश यादव, रंजीत यादव, बिल्ली यादव, राजेश सिंह, रमेश यादव, अशोक यादव, संजू यादव, विकास लहारिया तथा 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *