


मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के पावई में श्री 1008 भगवान नमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान नेमिनाथ का वार्षिक मेला महोत्सव का आयोजन बढ़ी धूमधाम के साथ किया गया। जिसमें प्रातःकाल पंचपरमेष्ठी विधान प्रतिष्ठाचार्य संजय शास्त्री सिहोनियां (मुरैना) के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। दोपहर की सभा में भगवान की पालकी की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान को पालकी रथ में बिठाकर बैंड बाजों के साथ नगर का भ्रमण करते हुये मंदिर प्रांगण में पहुॅची जहां पर भगवान का 108 कलशों से महामस्काभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भिण्ड जिले के मेहगांव विधायक ओ.पी.एस. भदौरिया ने कहा कि जैन समाज व जैन धर्म दोनों ही श्रेष्ठ है इसमें जो क्षमावाणी पर्व है वह बहुत ही अनूठा है जिसमें जाने अनजाने में पूर्व में की गई गलतियों के लिए लोग एक दूसरे से ऐसे मेल्रे के माध्यम से क्षमा मांगते है।
वहां पर उपस्थित डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पावई अतिशय क्षेत्र पर पूर्व वर्षों की भांति वार्षिक मेले का जो आयोजन क्षमावाणी पर्व के अवसर पर किया जाता है जिसमें समाज के सभी लोग एक दूसरे से मिलकर क्षमा मांगते है। ऐसे आयोजन अन्य समाज के लोगों को भी करना चाहिए। क्षमा मांगने वाला बडा दिल वाला होता है।
इस अवसर पर हरीश जैन दिल्ली, रामकुमार जैन, राजकुमार जैन, प्रमोद जैन डब्बू, वीरसेन जैन लाला, प्रमोद जैन गप्पू, राजेन्द्र जैन जमसारे, धमेन्द्र जैन, मनीष जैन, मनोज जैन, विजय जैन, नरेन्द्र जैन, संजीव जैन, जयकुमार जैन, रमेश चन्द जैन, स्नेहलता जैन, मंजू जैन, रेखा जैन, रेनू जैन एवं गोलालारीय समाज, महिला समाज, एवं पावई मंदिर कमेटी समस्तगण उपस्थित थे।
