जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर भोपाल रोड पर रिक्षन नदी के पुल पर बुधवार गुरुवार की मध्य रात डेढ़ बजे इंदौर से छतरपुर जा रही ओम साईं राम ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर रिछान नदी में जा गिरी ।

जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक की इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल भोपाल में मौत हो गई ।
19 लोग गम्भीररूप से घायल हो गए । ओर 16 को मामूली चोट आई । इनमें 11 यात्रियों की नाजुक हालत होने के कारण उन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है जबकि अन्य 8 घायलों को जिला चिकित्सालय रायसेन में भर्ती कराया गया है ।

खबर मिलते ही बीती रात डेढ़ बजे मौके पर रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव एवं एसपी मोनिका शुक्ला पहुंच गई । जिन्होंने पुलिस बल एवं गोताखोरों की मदद से यात्रियों को बाहर निकला गया गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया ।

इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने बताया की मौके पर रात में 5 शव मिले थे और आज तड़के सुबह एक शव ओर नदी में मिला । जबकि एक व्यक्ति की हमीदिया अस्पताल भोपाल में आज सुबह गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है अब तक मृतक संख्या 7 हो गई है ।

गंभीर रूप से घायलों में 11 को भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा गया है एवं 8 को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

कलेक्टर उमा शंकर भार्गव द्वारा तत्काल सहायता के रुप में सभी घायलों को ₹10 – 10 हजार की राशि दी गई है ।
आज गुरुवार को मृतकों की शिनाख्त हो गई है जिनमें रवि बंसल पिता बुद्धय 22 वर्ष निवासी ग्राम अनघोरा थाना गुलगंज छतरपुर , मोहम्मद अनवर 29 वर्ष सागर , मोहम्मद उजेफा 24 बेगमगंज , श्रीमती सागर बीएल मालवीय 45 रायसेन , आशीष सोनी 35 राहतगढ़ , दीपक एक वर्ष पिता मृतक रवि बंसल छतरपुर एवं एक अज्ञात शव के पहचान नहीं हो सकी है ।

जबकि भोपाल रेफर किए गए 11 गम्भीर रूप से घायलों में दिलीप बंसल छतरपुर , बीएल मालवीय रायसेन , रामावतार पटेल छतरपुर , राजेन्द्र लोधी बंडा सागर , राशिद खान गढ़ाकोटा सागर , प्रदीप साहू रायसेन , अकरम सिद्दीकी रायसेन , विजय शुक्ला छतरपुर , गन्नू अहिरवार देवरी बकस्वाहा सागर , विमल यादव शाहगढ़ सागर शामिल हैं जिनमें कुछ की हालत ज्यादा नाजुक है ।

अन्य 9 घायलों में श्रीमती पिंकी बंसल छतरपुर , विजय यादव सागर , लतीफ खां गढ़ाकोटा सागर , श्रीमती सुमन जैन छतरपुर ,इमरान मंसूरी भोपाल ,अभिषेक चढ़ार सागर , नीलेश भोपाल , अखिलेश यादव भोपाल , अनिल गोंड़ विदिशा इत्यादि जिला चिकित्सालय रायसेन में भर्ती हैं ।
इसके अलावा 10 को मामूली चोटे आने से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।

घटना रात करीब 1:30 बजे की है दुर्घटना का कारण संभवत बस की तेज रफ्तार होना लगता है । जिसके कारण अनियंत्रित होकर बस 50 फीट ऊपर से रिक्षन नदी में गिर गई । बस बड़े नए पुल और पुराने छोटे पुल दोनों के बीच वाली जगह पर गिरने से बचाव कार्य दल को बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा ।

रायसेन कोतवाली में मामला दर्जकर विवेचना में लिया गया है ।

आज गुरुवार की सुबह रायसेन के विधायक व शिक्षा मंत्री डॉ . प्रभुराम चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद घायलों को देखने जिला चिकित्सालय पहुंच गए ओर सभी से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूंछने के साथ जिला सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को सभी घायलों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए ।

शिक्षा मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा सातों मृतकों के परिवार को सरकार की ओर से 4 – 4 लाख रुपए एवं रेडक्रॉस सोसायटी से 10 – 20 हजार ओर गम्भीर रूप से घायलों को 7 500 रु. व साधारण घायलों को 5 – 5 हजार रु. की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की ।

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ . चौधरी द्वारा सभी मृतकों एवं घायलों की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई है ओर शेष को औपचारिकता के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *