इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के विजय नगर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) हरीश मोटवानी का एक ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। इस ऑडियो में सीएसपी एक भाजपा नेता से कह रहे हैं कि अभी धारा 144 लगी है। मंत्री का पुतला जलाना है तो चार दिन बाद जला देना। एक क्या, दो-चार छह मंत्रियों के एक साथ जला देना। सभी तो लड रहे हैं आपस में।
यह ऑडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने सीएसपी की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। विधायकों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट पर रुपए लेकर काम कराने का आरोप लगाने के बाद भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार मालवीय ने शुक्रवार को निरंजनपुर चौराहे पर उनका पुतला जलाने की मंजूरी लेने के लिए लसूडिया टीआई संतोष दूधी को कॉल किया। तब दूधी ने पास में खडे सीएसपी हरीश मोटवानी से उसकी बात करवा दी। इसी दौरान मोटवानी ने कहा कि अभी धारा 144 लगी है। अभी पुतला जलाओगे तो हमें केस दर्ज करना पडेगा। इसलिए 3-4 दिन बाद जला लेना।
इंदौर एसएसपी रुचिवर्धन का कहना है कि एसपी पूर्व मो. युसूफ कुरैशी इस मामले की जांच कर रहे हैं। सीएसपी के स्पष्टीकरण के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी ने मोटवानी से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में सीएसपी से संपर्क नहीं हो पाया।
कुछ भी हो प्रदेश में भाजपा सरकार अब नहीं है। लेकिन प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी ये मामने को ही तैयार नहीं है कि भाजपा नहीं अब सत्ता में कांग्रेस सरकार है। कांग्रेस की लडाई सडक पर आ जाने से अधिकारी भी बेखौफ हो गए है कि कांग्रेस सरकार ज्यादा दिनों तक सत्ता में नहीं रह पाएगी। इसलिए अधिकारी अभी भी भाजपा नेताओं को तबज्जों दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *