ओरछा। मध्यप्रदेश की पर्यटन नगरी के झांसी रोड पर स्थित सतार नदी के पुल पर दोपहर के समय एक आपे और कार की भिण्डत हो गई। हादसे में बैगनार कार पानी में जा गिरी, इसमें बैगन आर कार में सवार पिता ने अपनी छह माह के बेटे को बचाने के लिए डूबती कार से निकाल कर किनारे की ओर फेंकने का प्रयास किया। हालांकि, वहीं नदी किनारे खडे लोगो ने पानी में कूंदकर बेटे सहित कार में सवार सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
उत्तरप्रदेश के जालौन जिले के उरई निवासी लालमन विशारद अपनी कार क्रमांक यूपी 92 बाई 6670 से अपनी पत्नी व अनामिका, सुप्रभात, ऋषभ, सूर्यखा तथा अपने छह माह के पुत्र आरभ के साथ दोपहर करीब एक बजे ओरछा की ओर जा रहे थे। इसी बीच सामने से तेज रफ्तार आ रही आपे ने कार में टक्कर मार दी, जिससे गाडी का संतुलन बिगड गया और लालमन की कार सातार नदी में जा गिरी। गाडी को पानी मे डूबता हुआ देख पिता लालमन ने अपने छह माह के बेटे पुत्र आरभ को गाडी से बाहर निकालकर नदी के पुल पर खडे लोगो की ओर फेंका, लेकिन वह पुल से टकराकर फिर पानी में जा गिरा।
वहां मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर पिता, पुत्र सहित परिवार के पांच लोगो की जान बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। दिल दहलाने वाला यह पूरा मामला नदी किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। जिसे देखकर लोगों के होश उड गए। इसके अलावा लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। जिससे पांचों कार सवारों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
