भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में मांॅं से विवाद होने पर पडोस में रहने वाली एक महिला ने उसकी डेढ साल की बच्ची की पानी में डुबो-डुबो कर बडी बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने बच्ची की हत्या के बाद शव को पन्नी में रख कर फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची आरोपी महिला को मौसी कहकर बुलाती थी। किसी के व्यक्तिगत जीवन में दखल देने का परिणाम देख लिया। ण्क मासूम बच्ची की जान चली गई।

पुलिस के मुताबिक, हबीबगंज के मीरा नगर में रहने वाली मोहिनी का विवाद अनुषा नामक महिला से हो गया। ये दोनों महिलाएं एक ही बिल्डिंग में रहती हैं। अनुषा, मोहिनी की बेटी को बुधवार 11 सितम्बर को दोपहर बिस्कुट का लालच देकर अपने साथ ले गई।
आरोपी महिला अनुषा बच्ची को नारायण नगर के पास झाडियों के पास सूनसान जगह पर ले गई। वहां एक स्थान पर गड्ढे में पानी भरा था। यहां उसने बच्ची का गला पकड़कर उसका मुंह गढढे में भरे पानी में जब तक डुबाए रखा जब तक बच्ची की मौत नहीं हो गई। इसके बाद महिला ने बच्ची के शव को पास ही पड़ी एक बड़ी पन्नी में भरकर फेंक दिया और घर वापस आ गई।
बच्ची जब नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बच्ची की मां के बयान के आधार पर सुबह पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ से महिला टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया।

भोपाल (शहर) के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने यहां संवाददाताओं को बताया कि हर्षिता उर्फ टकू (डेढ़ साल) के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में उसकी पड़ोसी अनुषा पाल (40) को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि हर्षिता की मां मोहिनी मालवीय द्वारा अनुषा के घर में आने जाने वाले लोगों का विरोध करने के कारण दोनों में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते उसने इस बच्ची का कत्ल करने की योजना बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *