भोपाल। बेलगाम होते कोरोना के कारण प्रदेश के कुछ शहरों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। रविवार को जबलपुर और रतलाम में 1 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा में तीन मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन को एक्सटेंड किया गया है। इससे पहले बैतूल और अशोकनगर में भी लॉकडाउन 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी गई थी। हालात और कोरोना संक्रमण की दर को देखते हुए माना जा रहा है कि भोपाल और इंदौर में भी लॉकडउन बढ़ सकता है। जिन शहरों में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है उनमें पाबंदियां पहले की तरह ही रहेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *