ग्वालियर। भिण्ड-ग्वालियर नेशनल हाईवे क्रमांक 92 पर ट्रक की टक्कर से दो कांवरियों की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो कांवरियां घायल हुए है जिन्हें भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।
पुलिस के अनुसार दतिया जिले के इन्दरगढ क्षेत्र के रहने वाले श्रदालु उत्तरप्रदेश के सिंघी रामपुर से गंगाजल लेकर भिण्ड होते हुए इन्दरगढ जा रहे थे कि कल देर रात्रि को कांवरिया पैदल कांवर लेकर जा रहे तब बरोही के पास एक ट्रक ने कांवरियों में टक्कर मार दी जिससे महेन्द्र बघेल व मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई तथा प्रेमनारायण बघेल, राजेन्द्र बघेल घायल हो गए जिन्हें भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। बरोही थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
