इंदौर। घर में बच्ची के जन्म को आज भी अभिशाप माना जाता है। घर में बच्ची के जन्म लेने पर मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के खण्डवा जिले के खालवा ब्लॉक के ग्राम राजपुरा में एक दिन की नवजात बच्ची को निर्दयी मां द्वारा फेंकने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण मवेशी लेकर जंगल पहुंचे तो उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। तलाशने पर कपडे में लिपटी झाडी में नवजात नजर आई। ग्रामीणों ने 100 डायल को सूचना देकर उसे खालवा अस्पताल पहुंचाया। शरीर पर बडी संख्या में कीडों के काटने और अंदरूनी अंगों में घुसने से बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य केन्द्र खालवा के डॉं. दीपक पंचोरे ने बताया कि शिशु का जन्म 10 से 12 घंटे पूर्व ही हुआ है। बगैर कपडे के बच्ची को झाडियों में फेंके जाने से कीडे नाक, कान व अंदरूनी अंग में पहुंचने से स्थिति गंभीर है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद गहन चिकित्सा के लिए खंडवा रेफर कर दिया गया है।

One thought on “निर्दयी मॉं. बच्ची का जन्म होने पर झाडियों में फेंक आई”
  1. Hme de jti kyu fhenk gi to paida h kyu ki yi sochi hogi k boys hoga uske pati or wo dno mently distrb h boy k liye preshn h n wi boy ki wife ek dn in dno k bhr kregi ghr se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *