ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर फूप थाना पुलिस के एएसआई और उनके स्टाफ के साथ क्वारी नदी पर गणेश विसर्जन के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व उनके साथियों द्वारा नदी पर व थाना परिसर में हमले में घायल हुए एएसआई राहुल गुप्ता व आरक्षकों के गंभीर चोटे आई है। सभी घायलों का उपचार कर दिया गया है।
फूप थाने के टीआई संजय सोनी ने बताया कि पुलिस पर हमले को लेकर फूप थाना पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रक्षपाल सिंह राजावत उनके भाई विनोद सिंह तथा उनके साथी जितेन्द्र सिंह तोमर, टंटी राजावत, श्यामू भारौली व चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 307 हत्या का प्रयास, 353 शासकीय कार्य में बाधा व 393, 332, 294, 186, 147, 148, 149 व दस्यु अधिनियम की धारा 11-13 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। मुख्य आरोपी रक्षपाल सिंह राजावत को पकड लिया गया है।
भिण्ड जिले के फूप थाने के टीआई संजय सोनी ने आज यहां बताया कि पुलिस पर हमला करने वालों को आरोपियों व उनके साथियों ने दौडा-दौडाकर पीटा तथा एसआई राहुल गुप्ता की सर्विस पिस्टल छीन पर फायर भी कर दिया जिसमें एसआई गुप्ता बाल-बाल बच गए। पुलिस अगर संयम से काम नहीं लेती तो बडा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *