ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर इलाके में बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी उस समय परेशानी में पड़ गए जब उन्होंने वहां रहने वाले एक दबंग रणवीर सिंह का बिजली का कनेक्शन काट दिया। पौने चार लाख रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण सहायक यंत्री सौरभ पांडे ने उनका कनेक्शन कटवाया था लेकिन घर के लोगों ने बिजली कंपनी के स्टाफ को घेर लिया और उन्हें लाठी-डंडों और पानी के लेझम से जमकर पीटा।

किसी तरह बिजली कंपनी के कर्मचारी वहां से जान बचाकर भागे और थाटीपुर थाने पहुंचे थाटीपुर पुलिस ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों की ओर से रणवीर उसके बेटे सोनू तथा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है फिलहाल आरोपी फरार है इस घटना का वहां मौजूद एक शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।

दरअसल बिजली कंपनी के थाटीपुर जोन में पदस्थ सहायक यंत्री सौरभ पांडे फीडर इंचार्ज नवीन प्रसाद अन्य कर्मचारियों के साथ सूची लेकर वसूली करने थाटीपुर क्षेत्र के खलीफा कॉलोनी गए थे यहां उन्होंने रणवीर सिंह पर कई सालों से बकाया बिजली का बिल मांगा लेकिन उसने देने से साफ इनकार कर दिया तब बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उसका कनेक्शन काट दिया यह देखते ही रणवीर सिंह का बेटा रणवीर और उसके परिजन सहायक यंत्री का कालर पकड़कर उसे घसीटा जमीन पर धक्का दिया और लाठी-डंडों से पीटा फिर धमकाकर उनसे दोबारा बिजली का कनेक्शन जुड़वा लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *