ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक अजब ही मामला सामने आया है। ण्क लडके ने दुल्हन से शादी की, लेकिन दुल्हन के साथ सुहागरात लडके के पिता ने मनाई। 11 जुलाई को शादी करके ससुराल पहुंची एक युवती किसी तरह भागकर अपने मायके माता-पिता के पास आई और उनको लेकर सीधे पुलिस के पास आ पहुंची। उसने जो कहानी बताई वो रिश्तों को कलंकित करने वाली है। उसने बताया कि शादी के दूसरे ही दिन ससुर ने रेप किया। फिर पति और ससुर साथ मिलकर रोज बलात्कार करत हैंे। सास सब कुछ देखती और उनका साथ देती थी। विरोध किया तो कपड़े उतारकर कमरे में बंद कर दिया। खाना नहीं दिया। मारपीट की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पति, ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के माधौगंज थाना प्रभारी अजय पंवार ने बताया कि हजीरा इलाका निवासी 28 वर्षीय युवती का विवाह 11 जुलाई को रायसिंह का बाग निवासी योगेश से हुआ था। शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। दुल्हन रात को कमरे में अपने पति के आने का इंतजार कर रही थी। तभी कमरे में उसका पति नहीं आया बल्कि उसका ससुर आया और ससुर ने उसके साथ सुहागरात मनाई। जब उसने इसका विरोध किया तो पति व सास ने उसकी मारपीट की और पति व ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वे उसे धमकी देते थे कि शादी शोषण करने के लिए ही की है।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि पति, सास और ससुर उसे कमरे में बंद रखते थे और रात 11 बजे से दो बजे तक उसके साथ गलत काम करते थे। कुछ दिन पहले उसे वहां से भागने का मौका मिला और वह अपने मायके चली गई और परिजनों को अपने साथ हो रहे शोषण की जानकारी दी। जिसके बाद मामला दर्ज कराया। सभी आरोपी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *