ग्वालियर /  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति और ऑक्सीजन व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। प्रदेश के जिलों में 94 कोविड केयर सेंटर का संचालन आरंभ हो गया है। प्रत्येक जिले को 2 करोड़ रूपये व्यवस्था के लिए उपलब्ध कराये गये हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक जिले को एक-एक करोड़ रूपये अलग से जारी किये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज निवास से सभी कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, एसपी और आईजी से वर्चुअल चर्चा कर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *