ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की लोकायुक्त टीम ने आज अशोकनगर जिले में एक रिश्वत खोर बाबू को 6500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि हरिओम रघुवंशी अशोकनगर में पशुपालन विभाग में कार्यरत है। वह किसी कारणवश अपनी जीपीएफ निकालना चाहता था। जीपीएफ निकालने के एवज मेें पशुपालन विभाग का बाबू राकेश कुमार यादव सात हजार रूपये की मांग कर रहा था।
आज जैसे ही हरिओम ने 6500 रुपए रिश्वत की राशि बाबू को दी कि वहां पहले से ही तैयार खडी ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड लिया।
