भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हाउस में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई। इसमें संक्रमण रोकने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। शनिवार और रविवार को शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।

इसके अलावा, प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक रोज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों के नगरीय क्षेत्रों में अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। छिंदवाड़ा जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले 7 दिन तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। शाजापुर शहर में 7 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले 2 दिन का टोटल लॉकडाउन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *