ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने चलती ट्रेन में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। घटना शुक्रवार आज की है। एक गर्भवती दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। ट्रेन ग्वालियर पहुंचने वाली थी तभी उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। ऐसी स्थिति में गर्भवती गर्भवती महिला का अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं था। आरपीएफ की महिला आरक्षकों ने मौके पर बिना किसी डॉक्टर की मदद के ही महिला की डिलीवरी कराई और जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला जम्मू तवी-दुर्ग एक्सप्रेस पर सफर कर रही थीं, शुक्रवार को सुबह ग्वालियर स्टेशन पहुंचने से पहले उन्हें तेज दर्द होने लगा। इस पर आगे आईं आरपीएफ की महिला आरक्षक। उन्होंने ही प्रसूता महिला की पूरी मदद करते हुए डिलिवरी कराई। ट्रेन ग्वालियर पहुंची तो प्रसूता महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुड़वा बच्चे और मां स्वस्थ बताए जा रहे हैं। ट्रेन में दर्द होने के बाद यात्रियों ने एक कम्पार्टमेंट को खाली कराया गया और वहां पर डिलिवरी कराई और महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।
