भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में क्लब के बाहर नशे में धुत एक लड़की ने काफी हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लडकी बेहद गंदी गालियां देते हुए नजर आ रही है। मामला हाईप्रोफाइल बताया जा रहा है। वीडियो देखने पर समझा जा रहा है कि लड़की के साथ शराब पीते समय किसी ने मारपीट की थी। वीडियो में इतनी गंदी गालियां दी जा रही है कि हम उसे आपको दिखा भी नहीं सकते।

यह घटनाक्रम पुलिस थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुआ। लड़की के साथ एक युवक भी दिखाई दे रहा है। युवक लड़की को समझाने की कोशिश कर रहा है लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं। वह बेहद गंदी गालियां दे रही है। वह बता रही है कि उस पर किसी ने हाथ उठाया। यह सारा घटनाक्रम सरेआम चलता रहा। ना तो पुलिस आई और ना ही क्लब की तरफ से किसी ने रोकने की कोशिश की।

सूत्रों का कहना है कि एक हाईप्रोफाइल मामला है। भोपाल में आधी रात के बाद इस तरह की घटनाएं अब आम हो चली है। कई लड़कियां शराब के नशे में झूमती हुई दिखाई देती है। इनमें से ज्यादातर संभ्रांत एवं प्रभावशाली लोगों की बेटियां होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *