ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर कोतवाली और देहात थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर के होटल, लॉज और कैफे हाउस में अचानक छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक लॉज की पांचवीं मंजिल के हॉल में चार नाबालिग लडके और लडकियां आपतिजनक स्थिति में बैठे मिले। पुलिस ने जब उनसे पूछा तो बोले कि हम बर्थ-डे मना रहे थे। लेकिन जैसे ही पुलिस ने कहा कि अपने माता पिता को बुलाओ, तो घबरा गए और रोने लगे। वहीं पुलिस को यहां कोई बर्थ-डे केक भी नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने होटल मैनेजर को कोतवाली में बिठा लिया है। भिण्ड में संचालित होटल, लॉज और कैफे हाउस में लडके-लडकियां जन्मदिन के नाम पर आते है। और यहां आकर वो सभी काम किए जाते हैं जो कानून और समाज की नजरों में गलत है। जब लडके-लडकिया इन जगहों पर आत ेहै तब इनके सीसीटीवी कैमरे बंद रहते है जिससे किसी को पता न चल सके। लडके-लडकियां घर में स्कूल या कोचिंग पढाने के नाम पर आते है और ऐसी जगह पहुंचकर गलत कामों में फंस जाते है। पुलिस अगर आए दिन ऐसी जगह पर छापे डाले तो शायद ऐसे अनैकित कार्य रुक जाए।
भिण्ड जिले में लगातार बढ रहे नाबालिग लडके, लडकियों के अपहरण के मामलों को लेकर पुलिस भिण्ड पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस ने होटल, लॉज और कैफे हाउसों की सर्चिंग के निर्देश दिए हैं। एसपी ने सीएसपी डीएस बैस को देहात टीआई शैलेंद्र सिंह कुशवाह व कोतवाली टीआई उदयभान यादव को टीम के साथ कुछ होटल, लॉज व कैफे हाउस में सर्चिंग के आदेश दिए। पुलिस ने सबसे पहले इमली वाली गली में संचालित दृश्य रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जहां कई नाबालिग लडके लडकियां साथ बैठे मिले। पुलिस ने उन्हें समझाइश दी। इसके बाद पुलिस ने एमपी पैलेस लॉज में दबिश दी।
जहां पांचवीं मंजिल पर दो लडके और दो लडकियां बैठे मिले। इनका कहना था कि वे बर्थ-डे सेलीब्रेट कर रहे हैं। लेकिन जब पुलिस ने उनके माता पिता बुलाने की बात कही तो वे रोने लगे। पुलिस ने उनको समझाइश देते हुए कहा कि इस तरह की पार्टियां परिवार के साथ मनाया करें। वहीं पुलिस ने जब लॉज के मैनेजर से पूछा कि इन बच्चों की एंट्री दिखाने के लिए कहा तो वह दिखा नहीं पाया। ऐसे में पुलिस उसे साथ कोतवाली में ले आई। पुलिस जब गुनगुन रेस्टोरेंट पर पहुंची तो यहां भी यही स्थिति मिली। वहीं पुलिस को देख नाबालिग लडकियां रोने लगी। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर छोड दिया।
पुलिस ने शहर के गिर्राज होटल में भी दबिश दी। लेकिन इस होटल के सभी कमरों में ताला लगा मिला। यह वही होटल है जिसमें कुछ दिनों पहले एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो वायरल हुआ था। इससे पहले भी इस होटल में एक अन्य दुष्कर्म का मामला कोतवाली में पंजीबद्ध है। ऐसे में यह होटल पुलिस की टारगेट पर था।
