सागर । मध्यप्रदेश के सागर में सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक के घर में आज धनतेरस के दिन छापामार काईवाई कर करोडों रुपए की संपति का खुलासा किया है। लोकायुक्त की कार्यवाही अभी भी जारी है। आरोपी समिति प्रबंधक की बहू और बेटा भी इसी समिति में नौकरी करते है।
बताया गया है कि मेहर सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक निम्मू सेन के घर ग्राम बांदरी में लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की। निम्मू सेन के पास आय से अधिक संपति की शिकायतें थी।फिलहाल जांच में एक करोड रुपए से अधिक की संपति का खुलासा हुआ है।
सागर के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि निम्मू सेन सहायक समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति मर्यादित मेहर के खिलाफ आय से अधिक संपति अर्जित करने की शिकायत मिली थी।जब शिकायत की गोपनीय जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। जब आय से अधिक संपति अर्जित के पुख्ता सबूत मिल गए जब निम्मू के खिलाफ आय से अधिक संपति का अपराध दर्ज किया गया। अभी तक की कार्यवाही में निम्मू सेन के पास स ेचल अचल संपति में करीवन एक करोड से अधिक संपति का खुलासा हुआ है। छापामार कार्यवाही की अभी भी जांच चल रही है।
