ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के मौ थाना अंतर्गत ग्राम अंग सॉली के पास गोहद मार्ग पर एक प्राइवेट यात्री बस रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में महिला तथा बच्चों सहित कुल 21 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 6 लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। दुर्घटना आज देर शाम 7 बजे की बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक बस क्रमांक एमपी 44 पी 0214 ग्वालियर से यात्रियों को लेकर भिण्ड जिले के मौ के लिए रवाना हुई थी तभी मौ पहुंचने से पहले अंग सोली के पास रोड किनारे खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 07 एन5865 से बस की भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस में सवार 25 वर्षीय उमा गोस्वामी, 31 वर्षीय आदित्य गोस्वामी, 29 वर्षीय सुरेश सिंह, 5 वर्षीय प्रदीप निवासी गण सेवड़ा, 20 वर्षीय संदीप, 22 वर्षीय शैलजा निवासीगण निसार, 55 वर्षीय राज सिंह निवासी केशवपुरा, नंदू तोमर निवासी चुरली, 49 वर्षीय विजया निवासी ग्वालियर, 26 वर्षीय हरिमोहन निवासी लहार, 30 वर्षीय लक्ष्मी निवासी गंगापुरा, 17 वर्षीय संजय, 25 वर्षीय नीलेश निवासी मौ, 27 वर्षीय रिंकू, 38 वर्षीय नरेश. 26 वर्षीय नेपाल, 24 वर्षीय शैलेंद्र निवासी खिल्ली, 17 वर्षीय उत्कर्ष निवासी सेंवढ़ा, 30 वर्षीय मासूम एवं रोहित 18 वर्ष निवासी उमरी घायल हो गए हैं।

पुलिस ने सभी घायलों को मौ अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में एक महिला सहित चार यात्रियों की हालत नाजुक बताई गई है जिन्हें ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *