शिवपुरी ! मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नोहरीकला प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों को विद्यालयीन समय में कक्षा मेें फेसबुक देखने और वांटसएप चलाने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल ने कल देर शाम तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोहरीकला प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक महेश भार्गव और राजेन्द्र दीक्षित को ग्रामीणों ने विद्यालय में फेसबुक चलाते और वांटसएप पर बात करते हुए रिकार्ड कर शिकायत की थी। इस शिकायत की जांच डीपीसी शिरोमणी दुबे ने की। शिकायत सत्य पाए जाने पर उसका प्रतिवेदन कल डीपीसी दुबे ने जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा। प्रतिवेदन के आधार पर दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
