इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के 117 नये मामले आने के साथ ही दो मरीजों की मौत दर्ज की गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कल जिले में 10,063 कोरोना सैम्पल जांचे गए, जिसमें संक्रमण दर 1.16 फीसद थी। जिले में अब तक 15,76,508 कोरोना सैम्पलों की जांच की गई है, जिसमें 1,52,341 लोग संक्रमित पाये गये।
कल 311 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने उनके घर के लिए रवाना किया गया। जिले में अब तक कुल 1,50,126 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 849 हैं। कल 2 रोगियों की मौत दर्ज किये जाने के बाद अब तक 1,366 रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु दर्ज की गयी है।
