दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में डिप्टी रेंजर को सागर लोकायुक्त टीम ने 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वत लेते पकडे गए डिप्टी रेंजर द्वारा पत्थर फर्सी से भरी टेªक्टर-ट्राली पकडी गई थी। उसे छोडने के एवज में 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।
सागर लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेडे ने बताया कि वन परिक्षेत्र नोहटा में पदस्थ डिप्टी रेंजर राधेश्याम श्रीवास्तव जबेरा तहसील के बडगुबा गांव के निवासी उत्तम पटेल की टेªक्टर-ट्राली पत्थर से भरी पकडी गई थी। जिसे छोडने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।
उत्तम पटेल ने डिप्टी रेंजर की शिकायत सागर लोकायुक्त में की गई। आज शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने राधेश्याम श्रीवास्तव को 7 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
