ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के लहार के सिंथेटिक दूध के कारोवारी राजीव गुप्ता कुर्की के दवाब के बाद भिण्ड जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय में हाजिर हुए राजीव गुप्ता से कल एसटीएफ ने बंद कमरे में दिनभर पूछताछ की। वकीलों से सलाह-मश्विरा कर सरेंडर करने के बाद राजीव गुप्ता नाटक भी काफी कर रहा है। कई सवालों पर वह चुप्पी साध जाता है। राजीव गुप्ता को जहरीले दूध का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। आरोपी ने काफी जहद्दोजेहद के बाद स्वीकार किया है कि वह 10 साल से अधिक समय से सिंथेटिक दूध बनाने का काम कर रहा है। उसने धंधे के आधुनिकीकरण के लिए बैंक से 4 से 5 करोड का बैंक का लोन भी लिया है। आज एसटीएफ राजीव गुप्ता को उसके भिण्ड जिले के लहार में स्थित डेयरी पर भी लेकर आ रही है। जहां एसटीएफ और सबूत एकत्रित करेगी।

लगभग डेढ माह पहले एसटीएफ की ग्वालियर यूनिट में जहरीले दूध बनाने की ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में जहरीले दूध की सप्लाई करने वाले चिलर व डेयरी पर छापा मारकर सफेद दूध के काले कारोबार का खुलासा किया था। इसी कार्रवाई के बाद समूचे प्रदेश में मिलावट के खिलाफ सरकार ने मुहिम छेडी। यह कार्रवाई निरंतर अब भी जारी है। अंचल में पूरे धंधे का मास्टर माइंड राजीव गुप्ता हैं। यह बात गिर्राज चिलर के संचालक संतोष सिंह ने एसटीएफ की गिरफ्त में आने के बाद इस बात का खुलासा किया है।

छापामार कार्रवाई के बाद एसटीएफ को पूछताछ के लिए राजीव गुप्ता के पकडे जाने का इंतजार था। 4 दिन की रिमांड पर लेने के बाद राजीव गुप्ता से पूछताछ शुरू की। एसटीएफ के अधिकारियों को इस बात का अंदेशा था कि आरोपी तैयारी के साथ हाजिर हुआ है। इसलिए वह पूछताछ में सहयोग नही कर रहा है। हर सवाल पर चुप्पी साध जाता है। लेकिन यह साफ हो गया है कि राजीव गुुप्ता ही इस धंधे का मास्टर माइंड है। उसे ही दूध बनाने से लेकर सप्लाई तक का पूरा नेटवर्क तैयार था। इसलिए उसने इस धंधे में बडा इंवेस्टमेंट किया था।

एसटीएफ को यह भी पता चला है कि राजीव के धंधे में अंचल के कई रसूखदार लोगों ने पैसा लगा रखा है। लेकिन इस बात को राजीव गुप्ता ने स्वीकार नही किया है। पुलिस उससे उगलवाने की कोशिश कर रही है कि उसके धंधे में कौन-कौन लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है। पुलिस राजीव गुप्ता को दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने के लिए उसे आज भिण्ड जिले के लहार लेकर आई है।

एसटीएफ ग्वालियर के एएसआई शाकिर अली ने बताया कि एसटीएफ ने राजीव गुप्ता के गिरफ्त में आने के बाद उस पर रासूका का प्रकरण भी तैयार कर रही है। यह तय माना जा रहा है दर्ज प्रकरणों के साथ रासूका में भी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *